फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खिली धूप ने दी राहत, शाम को गलन ने की आफत

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। मंगलवार दिन में खिली धूप ने लोगों को सर्दी से राहत दी लेकिन शाम तक गलन बढ़ गई।
विज्ञापन

पिछले कई दिन से सर्दी का प्रकोप जारी है। पारा लुढ़कने से लोग ठिठुर रहे हैं। मंगलवार सुबह से धूप निकली। लोगों ने छतों पर धूप का आनंद उठाया। बच्चे भी पार्कों में खेलते नजर आए। सड़कों और बाजारों में रौनक रही। लेकिन शाम होते-होते सर्द हवाओं से गलन बढ़ गई। लोगों को जहां आग जलती मिली, वहीं तापने को खड़े हो गए। मौसम वैज्ञानिक रमेश चंद्र वर्मा ने बताया कि मंगलवार को अधिकतम तापमान 18 डिग्री और न्यूनतम तापमान छह डिग्री रिकार्ड किया गया। उन्होंने बताया कि बुधवार को भी गलन पड़ेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें