फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: प्रकरणों को दबाए रखने पर 18 कर्मियों से जवाब-तलब

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

हरदोई। शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के साथ ही निरीक्षण आख्या पर समय से रिपोर्ट व कार्रवाई की व्यवस्था के बाद भी कार्यालयाध्यक्ष व पटल सहायक प्रकरण दबाने से चूक नहीं रहे हैं। सीडीओ ने मुलाकाती व निरीक्षण रिपोर्ट का समय से निराकरण न करने पर नाराजगी जाहिर की है। उन्होंने 18 कार्यालयाध्यक्षों को अनुपालन आख्या सहित 24 अगस्त को शाम पांच बजे विकास भवन बुलाया है, साथ ही प्रकरणों से जुड़े 18 पटल सहायकों से जवाब-तलब भी किया है।
सीडीओ सौम्या गुरूरानी ने निरीक्षण के दौरान मिलने वाली कमियों पर कार्रवाई व सुधारात्मक कार्य कराने के आदेश पर समय से अमल न करने वाले 18 अधिकारियों को आदेश दिए हैं कि पटल सहायक का स्पष्टीकरण प्राप्त कर कार्रवाई संस्तुति सहित रिपोर्ट भी प्राप्त कराएंगे। कहा है कि अधिकारियों को दो-दो अनुस्मारक जारी किए जाने के बाद भी अनुपालन आख्या प्राप्त न कराना लापरवाही है। बताया कि बिलग्राम के प्राथमिक विद्यालय हैबतपुर की शैक्षिक गुणवत्ता घटिया मिली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस पर प्रधानाध्यापक पर विभागीय कार्रवाई व पर्यवेक्षणीय अधिकारी का उत्तरदायित्व करने के आदेश बीएसए को दिए गए थे लेकिन, अभी तक कोई रिपोर्ट प्राप्त नहीं हुई है। बताया कि ऐसे ही बिलग्राम, अहिरोरी, सांडी, टोडरपुर व बावन के बीडीओ, ग्रामीण अभियंत्रण विभाग के अधिशासी अभियंता, जिला पंचायत की अपर मुख्य अधिकारी सहित अधिकारियों को पटल सहायकों के उत्तर, अनुपालन आख्या सहित 24 अगस्त को बुलाया गया है। अनुपालन आख्या के परीक्षण के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें