फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विकास कार्यों के लिए जनता सुझाव दे

Fri, 03 Apr 2015 12:07 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
सपा के राष्ट्रीय महासचिव एवं सांसद राज्यसभा नरेश अग्रवाल ने गुरुवार को लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं का सुना और निस्तारण के निर्देश अफसरों को दिए। उन्होंने सपा नेता एवं एससी एसटी आयोग के सदस्य पीके वर्मा के पिता चौधरी राजाराम के निधन पर दुख जताया।
विज्ञापन


कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों से मुलाकात कर कहा कि चिकित्सा स्वास्थ्य राज्यमंत्री नितिन अग्रवाल जिम्मेदारी सजगता के साथ निभा रहे। कहा कि सभी लोग विकास कार्यों के लिए नितिन को सुझाव देने में कोई संकोच न करें। उन्होंने सपा सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं एवं उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।

इस मौके पर पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष मुकेश अग्रवाल, पूर्व पालिकाध्यक्ष उमेश अग्रवाल, सहकारी बैंक अध्यक्ष राम प्रकाश शुक्ला, जेपी अवस्थी, फखरूल इस्लाम, वसीम अहमद सिद्दीकी, ब्लाक प्रमुख संजय मिश्रा, प्रेम सिंह, सपा जिलाध्यक्ष शराफत अली, पूर्व अध्यक्ष पद्मराग सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें