फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: अस्पताल में आग लगने की संभावित स्थिति से निपटने के बताए उपाए

विज्ञापन
फोटो21एचएएमपी 41- आग बुझाने का प्रशिक्षण लेते स्वास्थ्यकर्मी। विभाग
विज्ञापन
हमीरपुर। जिला चिकित्सालय में मंगलवार को अग्निशमन विभाग ने आग से सुरक्षा व्यवस्था परखने के लिए मॉक ड्रिल किया गया। इसका उद्देश्य अस्पताल में आग लगने की संभावित स्थिति से निपटने का अभ्यास करना था।
विज्ञापन



मुख्य अग्निशमन अधिकारी रेहान अली ने चिकित्सकों और नर्सिंग कर्मचारियों को अग्निशमन यंत्रों के सही संचालन की जानकारी दी। उन्होंने आपात स्थिति में संयम बनाए रखने और मरीजों को सुरक्षित निकालने के उपाय बताए। कर्मचारियों को अग्निशमन सिलिंडर का उपयोग कर आग बुझाने का प्रशिक्षण भी दिया गया। अस्पताल भवन में स्थापित अग्निशमन हाइड्रेंट प्रणाली का संचालन भी प्रदर्शित हुआ। इस अभ्यास से यह सुनिश्चित किया गया कि अग्निशमन उपकरण पूरी तरह कार्यशील हैं। अधिकारियों ने कर्मचारियों को नियमित रूप से ऐसे अभ्यास करने की सलाह दी। इस दौरान अग्निशमन उपकरणों, आपात निकास मार्गों और सुरक्षा व्यवस्थाओं की जांच की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें