फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: गन्ना लगे ट्रक ने बाइक सवारों को रौंदा

विज्ञापन
25 एचआरएपी38 - इदरीश, मृतक की फाइल फोटो - फोटो : HARDOI
विज्ञापन
हरियावां (हरदोई)। थाना क्षेत्र के हरदोई-पिहानी मार्ग पर बिल्हारी के पास गन्ना लदे ट्रक ने बाइक सवारों को रौंद डाला। हादसे में दोनों की मौके पर मौत हो गई। घटना की जानकारी होते ही युवकों के घरों में चीख-पुकार मच गई।
विज्ञापन

पिहानी थाना क्षेत्र के ग्राम रांभा निवासी हासिम (35) अपने साथी इदरीश (45) के साथ रविवार को हरदोई से लौट रहा था। वह दोनों राज मिस्त्री का काम करते थे। हरदोई-पिहानी मार्ग पर बिल्हारी के पास पिहानी की ओर से आ रहे तेज रफ्तार गन्ना लदे ट्रक ने सामने से उन्हें बाइक समेत रौंद डाला।
हादसे में हासिम की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि गंभीर रूप से घायल इदरीश ने जिला अस्पताल में दम तोड़ दिया। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को मोर्च्युरी में रखवा दिया। इसके साथ ही घटना की जानकारी उनके परिवारियों को दी। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लिया है, जबकि चालक मौके से फरार हो गया।

25 एचआरएपी 39- हाशिम मृतक की फाइल फोटो- फोटो : HARDOI

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें