फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: सात घंटे बंद रहा उपकेंद्र, 10 हजार उपभोक्ता प्रभावित

Sat, 10 Feb 2024 01:48 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। गुरगुज्जा विद्युत उपकेंद्र मरम्मत का कार्य होने के कारण सात घंटा तक बंद रहा। इससे क्षेत्र के 10 हजार उपभोक्ता प्रभावित हुए। वहीं सांडी रोड विद्युत उपकेंद्र की मेन लाइन का केबल जलने से चार घंटे बिजली आपूर्ति ठप रही।
विज्ञापन

बिजली विभाग की ओर से 33 केवीए उपकेंद्र की क्षमता वृद्धि के लिए कार्य किया जा रहा है। जिस कारण उपकेंद्रों पर नये उपकरण लगाए जा रहे हैं। इसी क्रम में शुक्रवार को 33 केवीए गुरगुज्जा उपकेंद्र पर मरम्मत कार्य कराया गया। इससे सुबह 10 बजे से शाम छह बजे तक बिजली आपूर्ति ठप रही। बिजली बंद होने से उससे जुड़े मोहल्ला कन्हईपुरवा, मोमीनाबाद, प्रेम नगर कालोनी आदि मोहल्लों के 10 हजार उपभोक्ता प्रभावित हुए। बिजली न मिलने से पूरे दिन लोगों को पेयजल आदि की समस्या से जूझना पड़ा।
वहीं 33 केवीए उपकेंद्र की मेन लाइन की केबल 220 केवीए मन्नापुरवा उपकेंद्र के पास खराब हो गई। इससे शुक्रवार की सुबह पांच से आठ बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रही। इससे 17 हजार उपभोक्ता प्रभावित हुए। बिजली आपूर्ति शुरू होने के बाद दोपहर तीन बजे फिर केबल में खराबी आ गई। इससे चार बजे तक पूरा उपकेंद्र बंद रहा।
विज्ञापन

उधर, शहर के कोयल बाग कॉलोनी उपकेंद्र से जुड़े अस्पताल मार्ग पर बाल विभाग में रखा ट्रांसफार्मर खराब हो गया था। इससे जिला अस्पताल की पानी की टंकी को भरने का कार्य प्रभावित हो रहा था। जिसे शुक्रवार की दोपहर बाद बदला गया।
विज्ञापन

एसडीओ केपी सिंह ने बताया कि मरम्मत का कार्य चल रहा है, इसलिए आपूर्ति प्रभावित हुई, इसे सही करा दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें