फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: बाइक से टकराकर गिरे युवक को ट्रॉली ने रौंदा, मौत

Sat, 10 Feb 2024 01:44 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
बेनीगंज (हरदोई)। कोथावां माल मार्ग पर बाइक सवार ममेरे भाइयों को विपरीत दिशा से आ रही बाइक ने टक्कर मार दी। टक्कर लगने से बाइक सवार भाई सड़क पर गिर गए। इसी बीच उधर से आ रही इंटरलॉकिंग ब्रिक्स से भरी ट्रॉली ने एक भाई को कुचल दिया। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। दूसरा भाई भी घायल हो गया है। घटना के बाद पुलिस ने ट्रैक्टर ट्रॉली पकड़ ली।
विज्ञापन

कासिमपुर थाना क्षेत्र के सरेहरी गांव निवासी रितिक (18) चंडीगढ़ में लकड़ी का काम करता था। 20 दिन पहले उनकी दादी का निधन हो गया था। इस पर वह गांव आ गया था। शुक्रवार को रितिक अपने मामा के बेटे अतरौली थाना क्षेत्र के पड़री निवासी राजू (20) के साथ अमावस्या पर स्नान के लिए नैमिषारण्य के चक्रतीर्थ गया था।
दोपहर में दोनों भाई बाइक से वापस पड़री जा रहे थे। कोथावां माल मार्ग पर कल्यानमल चौकी से एक किलोमीटर आगे विपरीत दिशा से आ रही एक बाइक ने रितिक की बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से रितिक अनियंत्रित होकर बाइक समेत सड़क की तरफ गिरा, जबकि राजू पटरी की ओर गिर गया।
विज्ञापन

इसी दौरान रितिक उधर से गुजरी ट्रैक्टर ट्रॉली के पहिए के नीचे आ गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घायल का इलाज कराया गया। घटना की जानकारी पर परिजन मौके पर पहुंच गए। कल्यानमल चौकी प्रभारी ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। कोतवाल उमाकांत दीपक ने बताया कि ट्रैक्टर ट्रॉली पुलिस के कब्जे में है। तहरीर मिलते ही रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें