फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: उपनिरीक्षक सोमपाल व कृष्णकांत को मिला डीजीपी रजत प्रशंसा चिह्न, 119 पुलिसकर्मी किए गए सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

हरदोई। गणतंत्र दिवस पर सरकारी कार्यालयों, शिक्षण संस्थाओं और निजी संस्थानों पर धूमधाम से झंडा फहराया गया। पुलिस लाइन में मुख्य अतिथि उच्च शिक्षा राज्यमंत्री रजनी तिवारी ने झंडा फहराया और परेड की सलामी ली। पुलिस लाइन में हुए सांस्कृतिक कार्यक्रमों में सीनियर वर्ग में रामलाल इंटर कॉलेज विजेता और जयपुरिया स्कूल उप विजेता रहा। प्राथमिक वर्ग में स्प्रिंग डेल्स स्कूल विजेता और सनबीन स्कूल उप विजेता रहा। विजेता और उप विजेता स्कूलों को पुरस्कृत किया गया।
पुलिस लाइन में सांस्कृतिक कार्यक्रम में रामलाल इंटर कॉलेज मल्लावां के बच्चों की ऑपरेशन सिंदूर की प्रस्तुति को सभी सराहा। राज्यमंत्री ने परेड की सलामी ली और पुलिस कर्मियों ने परेड में अपने करतब का प्रदर्शन किया। यहां पर डीएम अनुनय झा, एसपी एके मीणा, विधायक आशीष सिंह आशू सहित जनप्रतिनिधि और अधिकारी मौजूद रहे। कलक्ट्रेट में जिलाधिकारी अनुनय झा ने झंडा फहराया। स्कूली बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां दीं। डीएम ने कहा कि सभी को भारत के संविधान का पालन करते हुए उसके प्रति समर्पित रहना चाहिए। महात्मा गांधी के चित्र और प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।
विज्ञापन

लोगों को भारत के संविधान और पंच प्रण की शपथ दिलाई। डीएम ने स्वच्छता गृहियों, सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति देने वाले बच्चों और प्रशासनिक कार्यों में विशेष सहयोग के लिए कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इस मौके पर एडीएम प्रियंका सिंह और प्रफुल्ल कुमार त्रिपाठी, नगर मजिस्ट्रेट सुनील कुमार, अतिरिक्त मजिस्ट्रेट डॉ. अरुणिमा श्रीवास्तव, पूनम भास्कर, डीपीओ संजय निगम आदि अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

वहीं, मुख्य विकास अधिकारी सान्या छाबड़ा ने विकास भवन में झंडा फहराया। सभी को संविधान और पंच प्रण की शपथ दिलाई। अच्छा काम करने वाले अधिकारियों-कर्मचारियों को सम्मानित किया। श्रम रोजगार उपायुक्त रवि प्रकाश सिंह, पीडी एके मौर्य, डीपीआरओ विनय कुमार सिंह आदि अधिकारी-कर्मचारी शामिल हुए। वहीं राजकीय अनुसूचित जाति छात्रावास में भी झंडा फहराया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें