फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तकनीक से जुड़ने का फायदा मिलेगा विद्यार्थियों को : आशू

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। स्वामी विवेकानंद युवा तकनीकी सशक्तीकरण योजना के तहत रामबेटी देव नारायण वाजपेयी महाविद्यालय बिलग्राम में विद्यार्थियों को स्मार्ट फोन बांटे गए। मुख्य अतिथि विधायक आशीष सिंह ने कहा कि स्मार्ट फोन का इस्तेमाल विद्यार्थी अपना भविष्य संवारने और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए करें। कार्यक्रम में 362 विद्यार्थियों को स्मार्ट फोन वितरित किए गए।
विज्ञापन

शनिवार को आयोजित कार्यक्रम में बिलग्राम - मल्लावां से भाजपा विधायक आशीष सिंह आशू ने कहा कि सरकार चाहती है कि विद्यार्थी तकनीक के मामले में समय के साथ कदम ताल करें। विद्यार्थियों को तकनीक से जुड़कर भविष्य में भी फायदा होगा। स्मार्ट फोन के जरिए रोजगार की जानकारी मिलेगी, तो साथ ही कॅरिअर संबंधी मार्ग दर्शन भी आसानी से मिल सकेगा।
तकनीक के दौर में बड़े से बड़े कैरियर विशेषज्ञ (काउंसलर) भी ऑनलाइन मार्ग दर्शन कर देते हैं। उन्होंने कहा कि स्मार्ट फोन का दुरुपयोग विद्यार्थी न करें। कार्यक्रम में उपजिलाधिकारी न्यायिक गरिमा सिंह, बिलग्राम के ब्लाक प्रमुख सतेंद्र सिंह मुन्ना, नगर पालिका अध्यक्ष अनिल राठौर, प्रबंधक मयंक वाजपेयी, मनोज शुक्ला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें