हरदोई। बाल विद्या भवन में चल रहे पुस्तक मेले के तीसरे दिन भी लोगों ने किताबों की खरीद की। पुस्तक मेले को लोगों ने ज्ञान व अध्यात्म का संगम बताया। बुधवार को जीजीआईसी की छात्राएं अपनी शिक्षिकाओं शालिनी शर्मा, ऊषा रानी व प्रधानाचार्या आशा कनौजिया के साथ पुस्तक मेले में आईं।
जिला समन्वयक प्रेम चंद्र शुक्ल ने बताया कि मेले में जीवनोपयोगी पुस्तकों के अलावा जड़ी बूटी के चूर्ण, 13 औषधियों से निर्मित चाय का विकल्प प्रज्ञा पेय, गौ उत्पाद तथा यज्ञ कुंड तथा हवन सामग्री आदि उपलब्ध है। इस मौके पर जगदीश प्रसाद चतुर्वेदी, हरिहर सिंह, शिवशंकर सविता, परमेश्वर दीन, रामसहाय वर्मा, संजय गुप्ता, जेपी शर्मा आदि मौजूद रहे।