फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: राजनीति विज्ञान संकाय के वार्षिकोत्सव में छात्राओं ने दी प्रस्तुति

विज्ञापन
फोटो-13- सीएसएन पीजी कालेज में राजनीति विज्ञान संकाय के वा​र्षिकोत्सव में नृत्य करतीं छात्राएं।
विज्ञापन
हरदोई। सीएसएन पीजी कॉलेज में बुधवार को राजनीति विज्ञान संकाय का वार्षिकोत्सव बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में महाविद्यालय की छात्राओं ने रंगारंग प्रस्तुति दी। इनमें छात्राओं ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर जमकर तालियां बटोरीं।
विज्ञापन

राजनीति विज्ञान विभाग के वार्षिकोत्सव की शुरुआत महाविद्यालय प्राचार्य प्रो. कौशलेंद्र कुमार सिंह ने सरस्वती प्रतिमा पर माल्यार्पण कर और दीप जलाकर किया। उन्होंने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शुरुआत कराते हुए कहा कि इन कार्यक्रमों से विद्यार्थियों को हुनर दिखाने का मौका मिलता है। विभागाध्यक्ष डॉ. मिथिलेश कुमार सिंह ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम से विद्यार्थियों के अंदर आत्मविश्वास और रचनात्मक प्रतिभा का विकास होता है।
कार्यक्रम में मीनाक्षी वर्मा, स्वाति वर्मा, आयुष व्यास, रवि कुमार, रिशु भार्गव, आकाश वर्मा व शशिभाल मिश्रा आदि छात्र-छात्राओं ने विभिन्न कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इसमें गीत, गजल, नाटक व नृत्य की प्रस्तुति देकर जमकर तालियां बटोरीं। कार्यक्रम का संचालन एमए तृतीय सेमेस्टर के छात्र राणा प्रताप कठेरिया व छात्रा वैष्णवी सिंह ने किया। आयोजन में तरुण वर्मा, राहुल मिश्रा व कृति मिश्रा ने सहयोग दिया। प्राध्यापक डॉ. अखिलेश कुमार व मोहम्मद सलीम ने विचार व्यक्त किए। इस मौके पर डॉ. दीपक कुमार राय, डॉ. शिखा पांडे, डॉ. कुश कुमार मिश्रा, जितेंद्र सिंह चौहान, राकेश सिंह, अजय शुक्ला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें