फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: क्रिसमस कार्निवल में विद्यार्थियों ने दीं सांस्कृतिक प्रस्तुतियां

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। सेंट जेम्स सीनियर सेकेंड्री स्कूल में क्रिसमस कार्निवल का आयोजन किया गया। इस दौरान विभिन्न प्रतियोगिताएं भी आयोजित की गईं। मुख्य अतिथि अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी सुबोध गौतम ने कहा कि ईशू मसीह के प्रेम, शांति और सेवा के संदेश को आत्मसात करना चाहिए। विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों को भी उन्होंने सराहा।
विज्ञापन

क्रिसमस कार्निवाल में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से ईशू के जीवन और उनके संदेश को विद्यार्थियों ने प्रस्तुत किया। गायन प्रतियोगिता में अनुषा त्रिवेदी को पहला स्थान मिला। अभिनव वाजपेयी दूसरे और यशवी दीक्षित तीसरे स्थान पर रहे। नृत्य प्रतियोगिता में पुनर्वी शुक्ला प्रथम, श्रीजी द्वितीय और एलएनोर तृतीय स्थान पर रहीं। किड्स रैंप वाक का भी आयोजन हुआ। वर्ष भर आयोजित गतिविधियों के आधार पर हाउस ट्राॅफी का वितरण भी किया गया। कॉक हाउस को विजेता और सेंट फ्रांसेस हाउस को उपविजेता घोषित किया गया। कार्यक्रम का संचालन जो-जो मन पैकाडा और प्रीती सिंह ने किया। अध्यक्षता फादर लेंसी रेगो ने की। इस दौरान संजय सिंह, रेनुका, ग्लेज एंटनी, संजय शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें