फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्यार्थियों को बताए गए करियर के गुर

Sun, 01 Mar 2015 12:41 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
जिला सेवायोजन कार्यालय के तत्वावधान में सीएसएन कालेज में हुई गोष्ठी में छात्र-छात्राओं को रोजगार एवं रोजगार के अवसर एवं रोजगार खोजने के बारे में जानकारी दी गई। गोष्ठी में डा संदीप सिन्हा कला विषयों के साथ स्नातक एवं परास्नाक की शिक्षा ग्रहण करने वालों को रोजगार की संभावनाओं एवं अवसरों को लेकर जानकारी दी।
विज्ञापन


डा. मीना श्रीवास्तव ने विज्ञान वर्ग से शिक्षा ग्रहण करने वालों को करियर की संभावनाओं एवं लक्ष्य प्राप्ति के लिए आवश्यकताओं के बारे में जानकारी देते हुए अनुशासन पर जोर दिया। जिला खेल अधिकारी अनिमेष सक्सेना ने कहा कि खेलकूद में भी करियर बनाया जा सकता है।

कई खेलों मेें महारत हासिल कर करियर बना सकते हैं, पर इसके लिए खेलो के प्रति समर्पण एवं खेलों का चुनाव करने में सावधानी बरतनी जरूरी है। प्रो. श्याम कुमार सिंह कृषि वर्ग की शिक्षा एवं कैरियर को लेकर संभावनाएं एवं सफलता को लेकर विस्तार से प्रकाश डाला।
विज्ञापन


करियर एकेडमी के संस्थापक अनिल अवस्थी ने करियर के लिए क्षेत्र के चुनाव को अहम कड़ी बताते हुए करियर प्लानिंग एवं सेटलमेंट को लेकर अपने अनुभव शेयर किए और टिप्स दिए। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि आईएएस अविनाश कुमार ने छात्र छात्राओं का उत्साह बढ़ाते हुए देश की सर्वोच्च सेवाओं एवं इनमें करियर बनाने को लेकर टिप्स दिए।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें