फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: परीक्षार्थियों व यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा

Sun, 07 Sep 2025 02:00 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
विज्ञापन
फोटो05सीकेटीपी-15- परिचय- पीईटी के लिए बसों में सवार होते परीक्षार्थी व अन्य यात्री। संवाद
विज्ञापन
चित्रकूट। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की परीक्षा भले ही जिले में नहीं रही लेकिन बांदा व प्रयागराज जाने वाले परीक्षार्थियों व अन्य यात्रियों को परेशानी हुई। ट्रेनों में अधिक भीड़ होने के कारण कई यात्री ट्रेनों में नहीं चढ़ पाए। रोडवेज बसों में भी समस्या का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

दो दिवसीय पीईटी परीक्षा में भाग लेने के लिए परीक्षार्थी रात को ही ट्रेनों से सफर कर प्रयागराज व बांदा जाने लगे। इससे ट्रेनों में भीड़ अधिक रही। ट्रेन में चढ़ने के लिए परीक्षार्थियों के अलावा यात्रियों को खासी मशक्कत करनी पड़ी। रामलाल सिंह ने बताया कि उसको वाराणसी जाना था। ट्रेन में अधिक भीड़ होने के कारण वह चढ़ नहीं पाया। यात्री सपना तिवारी ने बताया कि वह चित्रकूट घूमने आयी थी। वापस प्रयागराज जाना था। ट्रेन में अधिक भीड़ रही। इससे रोडवेज बस से यात्रा करना पड़ा। वहीं रोडवेज बसों में भी भीड़ भाड़ रही। इससे यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें