फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: ट्रक की टक्कर से ई-रिक्शा सवार छात्रा की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कछौना। कछौना कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत हरदेाई-लखनऊ मार्ग पर ई-रिक्शे में पीछे से ट्रक ने टक्कर मार दी। घटना में ई-रिक्शे में सवार किशोरी की मौत हो गई। घटना से परिजनों में मातम छा गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
कछौना कोतवाली क्षेत्र के बंधुआमऊ निवासी विनोद की पुत्री जूली (17) गांव के ही एक प्राइवेट स्कूल में कक्षा आठ की छात्रा थी। जूली की बहन नीलम की ससुराल उन्नाव जनपद के बांगरमऊ थाना क्षेत्र अंतर्गत अटवा बैक में है। जूली को नीलम के घर जाना था। गुरुवार की शाम जूली अपनी सहेली राधा के साथ बहन नीलम के यहां जाने के लिए ई-रिक्शा से निकली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

ई-रिक्शा से उसे संडीला तक जाना था जहां से उसे बस पकड़नी थी। इसी दौरान औद्योगिक क्षेत्र के फेज-2 में ट्रक ने पीछे से ई-रिक्शा में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से जूली की मौके पर ही मौत हो गई। उसकी सहेली राधा बाल-बाल बच गई। ई-रिक्शा चालक भी मामूली रूप से चोटिल हुआ है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें