फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: शोर मचाने पर छात्र को दी 200 उठक बैठक की सजा, बीमार पड़ा छात्र

विज्ञापन
विज्ञापन
संडीला। कक्षा में शोर मचाने पर शिक्षिका ने कक्षा सात के विद्यार्थी को 200 उठक बैठक लगाने की सजा दी। विद्यार्थी ने सजा तो काट ली लेकिन इसके बाद उसकी हालत बिगड़ गई। एक प्राइवेट अस्पताल में उसे भर्ती कराया गया। छात्र के पिता ने पुलिस को तहरीर दी। उधर, दूसरी ओर स्कूल ने संबंधित शिक्षिका को हटा दिया।
विज्ञापन

नगर के एक मोहल्ला निवासी शख्स का पुत्र संडीला के लॉयंस पब्लिक स्कूल में कक्षा सात का छात्र है। छात्र के पिता ने बताया कि शनिवार को कक्षा में कुछ विद्यार्थी शोर मचा रहे थे। आरोप है कि विद्यालय की एक शिक्षिका ने इसी आरोप में उनके पुत्र को 200 उठक-बैठक की सजा दे दी। सजा पूरी करने के बाद छात्र की तबीयत बिगड़ गई।
दावा है कि अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद भी छात्र पूरी तरह स्वस्थ नहीं हो पा रहा है। उन्होंने पुलिस को तहरीर दी। तहरीर में स्कूल प्रबंधन के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई है। स्कूल के प्रधानाचार्य प्रशांत निगम ने बताया कि संबंधित शिक्षिका को हटा दिया गया है। प्रबंधन ने बच्चे के इलाज का खर्च उठाने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें