फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर की टक्कर से छात्रा की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बेनीगंज। कल्यानमल चौकी क्षेत्र में रविवार शाम बकरियां चराकर घर जा रही किशोरी को ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। हादसे में घायल किशोरी ने अस्पताल ले जाने तक दम तोड़ दिया। चार बकरियां भी मर गईं।
विज्ञापन

बेनीगंज कोतवाली क्षेत्र के ग्राम वंशीपारा निवासी कन्यावती उर्फ गुड़िया (15) रविवार शाम बकरियां चराकर घर जा रही थी। रास्ते में गोडवां की तरफ से आ रहे ट्रैक्टर ने उसे टक्कर मार दी।
इसकी चपेट में आकर चार बकरियों की मौत हो गई। घटना की सूचना पर परिजन व ग्रामीण मौके पर पहुंचे। भागने का प्रयास रहे चालक को ग्रामीणों ने दबोच लिया।
परिजन कन्यावती को गंभीर हालत में सीएचसी ले गए। डॉक्टरों ने हालत नाजुक होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतका तीन बहन व दो भाइयों में चौथे नंबर की थी।
विज्ञापन

अस्पताल प्रशासन की सूचना पर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। कोतवाल इंद्रजीत सिंह ने बताया कि चालक को हिरासत में लिया गया है। परिजनों की तरफ से तहरीर मिलने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें