फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस की टक्कर से छात्र की मौत

विज्ञापन
वसीम अकरम का फाइल फोटो। - फोटो : ATHROLI
विज्ञापन
नगर के अवंतीबाई चौराहे पर एक बस ने बृहस्पतिवार की शाम बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार दो छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए। उपचार के लिए दोनों को जेएन मेडिकल कॉलेज भेजा गया। इनमेेें एक छात्र की उपचार के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन

जवां थाना क्षेत्र के गांव गोधा निवासी वसीम अकरम पुत्र फखरुद्दीन अतरौली के सेंट जोंस सीनियर सेकेंडरी स्कूल में कक्षा नौ का छात्र था। बृहस्पतिवार की शाम वह अपने दोस्त सार्थक निवासी नगला राजखां के साथ अतरौली में एक शादी समारोह में शामिल होने गया था। अवंतीबाई चौराहे पर एक बस ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। इससे दोनों छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए।
दोनों को आनन-फानन जेएन मेडिकल कॉलेज में उपचार के लिए भर्ती कराया गया। जहां वसीम की मौत हो गई। इससे परिवार में कोहराम मच गया। सार्थक की हालत भी गंभीर बताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें