फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: अवैध विद्यालयों और कोचिंगों का संचालन बंद कराने के लिए विद्यार्थी परिषद ने दिया ज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। विभिन्न मांगों को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने सभी तहसील मुख्यालयों पर प्रदर्शन कर ज्ञापन अधिकारियों को सौंपा। ज्ञापन में विद्यार्थियों की शिक्षा से जुड़ी समस्याओं का निस्तारण कराने की मांग की गई है।
विज्ञापन

जिला मुख्यालय पर अपर जिलाधिकारी प्रियंका सिंह को सौंपे गए ज्ञापन में कहा गया कि बड़ी संख्या में अवैध कोचिंग संस्थान और विद्यालय जनपद में संचालित हैं। इन्हें बंद कर जांच कराई जाए। विद्यार्थियों के वाहनों का चालान न किए जाने, राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत विद्यालयों में प्रतिशत सीटों के आरक्षण को सार्वजनिक कराए जाने की मांग की। कोचिंग पढ़ाने वाले शिक्षकों पर कार्रवाई की मांग की गई है। ज्ञापन देने के दौरान विद्यार्थी परिषद के निवर्तमान जिला संयोजक प्रखर सिंह, जिला सह संयोजक अभिकेश सिंह, कार्तिकेय शुक्ला, अविनाश राज गुप्ता मौजूद रहे।

संडीला प्रतिनिधि के अनुसार, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के नगर मंत्री रुचिन सिंह ने डीएम को संबोधित ज्ञापन एसडीएम तान्या सिंह को सौंपा। ज्ञापन में अवैध स्कूलों और कोचिंगाें को बंद कराने की मांग की गई है।
विज्ञापन

शाहाबाद प्रतिनिधि के अनुसार, विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने ज्ञापन तहसीलदार नरेंद्र कुमार को सौंपा। इसमें सभी विद्यालयों में एनसीईआरटी की पुस्तकों से पढ़ाई कराए जाने, विद्यालयों की आय-व्यय का विवरण सार्वजनिक किए जाने की मांग की गई है। इस दौरान इमरान वारसी, दिलीप, राजू गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें