संवाद न्यूज एजेंसी
हरदोई। लोनार कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत रनपुरा गुलरिया गांव में संदिग्ध हालात में छात्रा का शव रस्सी के फंदे से लटकता मिला। परिजनों की सूचना पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनोें का कहना है कि छात्रा मानसिक रूप से बीमार थी।
रनपुरा गुलरिया निवासी लल्ला सिंह खेती करते हैं। उनकी पुत्री प्रांशी (16) एक प्राइवेट स्कूल में कक्षा 10 की छात्रा थी। वह तीन भाई बहनों में सबसे छोटी थी। सोमवार सुबह लगभग दस बजे उसने घर के अंदर बने कमरे में छत के कुंडे में रस्सी से फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली।
परिजनों को पता चला तो पुलिस को जानकारी दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। लोनार थानाध्यक्ष धर्मेंद्र गुप्ता ने बताया कि परिजनों ने कोई आरोप नहीं लगाए हैं।