फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अतिक्रमण से लगा जाम, लोग बिलबिलाए

Sat, 22 Apr 2017 12:05 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला कन्नौज
विज्ञापन
नगर के मुख्य मार्ग पर रोडवेज बस स्टैंड के पास लगा जाम। - फोटो : Amar ujala
विज्ञापन
शहर के मुख्य मार्ग पर रोडवेज बस स्टैंड के पास शुक्रवार दोपहर अतिक्रमण के चलते जाम लग गया। चिलचिलाती गर्मी के कारण एक घंटे तक लोग जाम में फंस बिलबिला रहे। जाम खुलने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन


शुक्रवार को रोडवेज बस स्टैंड के पास सड़क किनारे खड़े आड़े-तिरछे वाहनों और दुकानदारों द्वारा किए गए अतिक्रमण के चलते मुख्य मार्ग पर जाम लग गया। जाम में स्कूली बस और एंबुलेंस भी फंस गईं। चिलचिलाती गर्मी और उमस के कारण जाम में फंसे स्कूली बच्चों को काफी परेशानी उठानी पड़ी। करीब एक घंटे बाद खुले जाम से लोगों ने राहत की सांस ली। वहीं, लोगों ने शहर के मुख्य मार्ग तक फैले अतिक्रमण को हटाने की मांग जिला प्रशासन से की।

मालूम हो कि पिछले दिनों अतिक्रमण के खिलाफ अभियान शुरू किया गया था। लेकिन विवाद के चलते इसे रोक दिया गया। दोबारा अभियान चलाने की योजना भी बनाई गई, लेकिन काफी समय बीत जाने के बाद भी अधिकारियों ने इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया। जिस कारण लोगों को जाम की समस्या से जूझना पड़ रहा है। एसडीएम उदयवीर सिंह ने बताया कि शीघ्र ही नगर में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाकर चलाया जाएगा। अतिक्रमणकारियों के खिलाफ कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें