दोनों बालिकाओं की तालाब में डूबकर हुई थी मौत
फोटो- 36 गमजदा बैठीं महिलाएं। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
बेहंदर। कासिमपुर थाना क्षेत्र के गोगावा गांव में तालाब में डूबकर दो बालिकाओं की मौत से दूसरे दिन भी परिजनों का रो -रो कर हाल खराब है। घर में चूल्हे तक नहीं जले। दूसरे दिन सोमवार के दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराया गया।
ग्रामीणों ने बताया कि सोमवार दोपहर में श्रीपाल की बेटी अर्चना के शव को गांव में ही अंतिम संस्कार किया गया। वहीं, राम सिंह की बेटी का संस्कार बघौली थाना क्षेत्र के बहमना खेड़ा गांव में किया। काफी संख्या में लोग शव का दाह संस्कार में शामिल हुए। अर्चना के पिता श्रीपाल ने बताया कि पड़ोसी होने के नाते अर्चना और शालिनी छोटे से ही एक साथ खेलीं और एक साथ ही दुनिया को अलविदा कह दिया।