फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: संपत्ति के लिए अर्थी उठाने से रोका, चार पर रिपोर्ट

Mon, 05 Feb 2024 12:41 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
संडीला (हरदोई)। संडीला कोतवाली क्षेत्र के उत्तर कौंध मजरा माझगांव में संपत्ति के विवाद के चलते बुजुर्ग की अर्थी न उठने देने का मामला सामने आया है। मृतक के चचेरे पोते ने मृतक के दामाद और नाती समेत चार लोगों पर मारपीट की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

उत्तर कौंध मजरा माझगांव निवासी राम प्रसाद (70) का निधन बीती दो फरवरी को हो गया था। राम प्रसाद के कोई पुत्र नहीं है। पुत्रियों की शादी हो चुकी है। राम प्रसाद गांव में ही अपने बड़े भाई के पोते सूरज के साथ रहते थे। सूरज के मुताबिक तीन फरवरी को वह राम प्रसाद का अंतिम संस्कार करने जा रहा था। इसी दौरान मृतक के दामाद अतरौली थाना क्षेत्र के नरापुर निवासी जयराम अपने पुत्र सोमित व मटरू और अरुण आ गए।
उन्होंने संपत्ति के विवाद में अर्थी ले जाने से रोक दिया। इस पर आपत्ति जताई तो इन लाेगों ने उन्हें पीट दिया। बचाने आए सूरज के पिता राम कुमार को भी पीटा। संडीला कोतवाली के अतिरिक्त निरीक्षक इख्तियार हुसैन ने बताया कि तहरीर के आधार पर चारों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें