हरदोई। मुख्य विकास अधिकारी सौम्या गुरुरानी ने बताया कि पंडित दीनदयाल ग्रामीण कौशल योजना में सभी विकास खंडों में रोजगार मेले आयोजित किए जाएंगे।
बताया कि 12 फरवरी को आईटीआई पिहानी, 13 को आईटीआई बिलग्राम, 14 आईटीआई हरदोई व आईटीआई अतरौली, 15 को वीरेंद्र सिंह आईटीआई कुरसठ में मेला लगेगा। इसके अलावा 16 फरवरी को मुन्नालाल आईटीआई मल्लावां, 17 सुभाष चंद्र बोस आईटीआई हरपालपुर, 19 आईटीआई सवायजपुर, 20 को ब्लाॅक हरियावां, 21 को बावन में मेला लगेगा।
22 फरवरी को टोडरपुर, 23 को शाहाबाद, 24 को बेचेलाल आईटीआई कछौना, 26 ब्लाॅक बेहंदर, 27 को संडीला, 28 को सीवीजी इंटर काॅलेज बेनीगंज और 29 फरवरी को मां जसोदा आईटीआई अहिरोरी में रोजगार मेला आयोजित होगा।
उधर, एक मार्च को ज्ञानदीप आईटीआई टड़ियावां, दो को ब्लाॅक सांडी परिसर में रोजगार मेला प्रस्तावित है। उन्होंने बताया कि सभी बीडीओ से कहा गया है कि मेले में सफाई व अन्य व्यवस्थाएं कराते हुए सहयोग करें। (संवाद)
04जेएनडी23: पत्रकार वार्ता करते नव नियुक्त प्रधान व समर्थक। संवाद।
04जेएनडी23: पत्रकार वार्ता करते नव नियुक्त प्रधान व समर्थक। संवाद।