फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सील गांव में टहलने से रोकने पर पुलिस पर पथराव, चार पुलिसकर्मी घायल

विज्ञापन
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मेडिकल कराने पहुंचे पुलिसकर्मी। संवाद - फोटो : HARDOI
विज्ञापन
मल्लावां (हरदोई)। कोरोना पॉजिटिव केस मिलने के बाद सील चल रहे कोतवाली क्षेत्र के ग्राम मटियामऊ में टहल रहे दो युवकों को पुलिस ने घर जाने को कहा तो विवाद हो गया। युवकों और उनके पड़ोसियों ने पुलिस पर पथराव कर दिया। इसमें चार पुलिसकर्मियों सहित 12 ग्रामीण भी घायल हुए हैं। घटना के बाद से आरोपी फरार हैं।
विज्ञापन

मटियामऊ में बुधवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने थर्मल स्क्रीनिंग की। स्क्रीनिंग के बाद घर से कोई न निकले, इसके लिए राघौपुर चौकी प्रभारी मुईन अहमद खां, सिपाही वीर सिंह और अशोक कुमार, होमगार्ड सुशील कुमार के साथ गांव में गश्त कर रहे थे। गांव निवासी तारिक पुत्र रशीद के घर के बाहर दो लोग घूमते मिले तो पुलिस ने उनसे घर जाने को कहा। इसको लेकर दोनों लोग पुलिस टीम से अभद्रता करने लगे। इसी दौरान कुछ और लोग मौके पर आ गए और पुलिस कर्मियों से उलझ गए। आसपास के घरों की छतों से लोगों ने ईंट पत्थर चलाने शुरू कर दिए। इसमें एसआई मुईन अहमद खां सहित चारों पुलिसकर्मी घायल हो गए। घटना की जानकारी चौकी प्रभारी ने कोतवाल कमलेश कुमार को दी तो बड़ी संख्या में फोर्स गांव पहुंच गई। पुलिस के पहुंचते ही हमलावर फरार हो गए।
घटना में गांव के तारिक (45) पुत्र रशीद, उनकी पत्नी अफरोज (40), पुत्री खुशनाज (18) और सुनहरा (11), पुत्र मैनाज (15), दिलबरी (35) पत्नी अतीक, उनका पुत्र शाबान (17), पुत्री शना (11), नसरीन (35) पत्नी शकील और उनकी तीन पुत्रियां नाजिया (13), गुलशन (10) और रेशमा (15) भी घायल हो गईं। घायलों का मेडिकल सीएचसी में कराया गया। घटना की जानकारी पर क्षेत्रीय विधायक आशीष सिंह आशू सीएचसी पहुंचे और पुलिस कर्मियों से जानकारी ली। कोतवाल कमलेश कुमार ने बताया कि घटना में शामिल लोगों की पहचान कराई जा रही है। चारों पुलिस कर्मियों को जिला अस्पताल भेजा गया है। आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें