फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वजीफा फार्म जमा करने की कवायद

Sat, 08 Aug 2015 11:37 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
सीएसएन महाविद्यालय में प्रवेश फार्म के बाद अब छात्रवृत्ति के फार्म जमा करने के लिए विद्यार्थियों को जद्दोजहद करनी पड़ रही है। इससे स्कूल में काउंटर पर विद्यार्थियों की भीड़ एकत्रित हो रही है।
विज्ञापन


ज्ञात हो कि महाविद्यालय में प्रवेश पाने वाले विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति के लिए आनलाइन आवेदन करना है। इसके लिए उनको साइबर कैफे में जाकर फार्म भरने पड़ रहे हैं। जहां पर उनको छात्रवृत्ति फार्म जमा करने को शुल्क अदा करना पड़ रहा है।

इसके छात्रवृत्ति फार्म आनलाइन भरने के बाद उसकी हार्ड कापी विद्यालय में जमा करनी होती है। विद्यार्थी फार्म भरने के बाद उसकी कापी जमा करने महाविद्यालय पहुंच रहे हैं, जहां पर भीड़ से उनको फार्म जमा करने को लेकर जद्दोजहद करनी पड़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें