जिले में होमगार्ड के जवानों की संख्या के सापेक्ष
विभाग ड्यूटियों को मुहैया नहीं करा पा रहा है, इसके बाद भी नई भर्तियां की
जा रही हैं, जो न्याय संगत नहीं है। यदि शीघ्र ही इस तरफ कोई निर्णय न
लिया गया तो भविष्य में धरना प्रदर्शन व आंदोलन की स्थिति पैदा हो सकती है।
जीआईसी में उत्तर प्रदेश होमगार्ड्स अवैतनिक अधिकारी व कर्मचारी
एसोसिएशन के बैनर तले रविवार को होमागार्डों की हुई बैठक को संबोधित करते
हुए जिलाध्यक्ष अरविंद सिंह ने कहा कि प्रदेश के समस्त जिलों में 50 से 58
प्रतिशत ड्यूटियां ही विभाग द्वारा जवानों को मुहैया कराई जा पा रही हैं।
लगभग 45 हजार जवान पहले से ही प्रशिक्षण प्राप्त कर ड्यूटियों की राह देख
रहे हैं। होमागार्ड विभाग मासिक ड्यूटियों में नियोजन नहीं कर पा रहा है।
कहा कि प्रदेश के समस्त जिलों में हो रही भर्तियों का सीधा प्रभाव अवैतनिक
होमगार्ड जवानों पर ही पड़ेगा, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
कहा कि
केंद्र व राज्य सरकार के मदों में ड्यूटियों पर बुलाने वाले विभागों को
मुख्यालय संख्या बल की कमी दर्शाकर मुहैया नहीं कराता है और विभाग लगभग 40
प्रतिशत से अधिक जवान प्रशिक्षित, बेरोजगारी से जूझ रहे हैं। मुख्यालय को
भर्ती की जरूरत निजी स्वार्थों के चलते हैं।
निर्णय लिया गया कि यदि संख्या
के सापेक्ष ड्यूटियां न मुहैया कराई गई तो जल्द ही न्याय व अधिकार पाने की
खातिर धरना प्रदर्शन व आंदोलन करने को बाध्य होंगे। इस मौके पर जिला
उपाध्यक्ष राममुरारी पांडे, जगजीत, विक्रम सिंह, विनय सिंह, लईक खां, विजय
सिंह, देवेंद्र सिंह, राजकुमार यादव, सियाराम आदि मौजूद थे।