फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हुनर सीख परिवार का आर्थिक बोझ कम कर सकतीं महिलाएं- उर्मिला

विज्ञापन
सर्वोदय आश्रम में आयोजित विशेष गोष्ठी को संबोधित करतीं आश्रम की अध्यक्ष उर्मिला श्रीवास्तव व अन - फोटो : HARDOI
विज्ञापन
महिलाएं सिलाई प्रशिक्षण से हुनर हासिल कर आसपास की लड़कियों-महिलाओं को भी आत्मनिर्भर बनाएं ताकि समाज में उनका महत्व और बढ़ सके। बुधवार को सर्वोदय आश्रम में स्वावलंबन सिलाई स्कूलों के माध्यम से एक नई पहल संगोष्ठी में सर्वोदय आश्रम की अध्यक्ष उर्मिला श्रीवास्तव ने उक्त बात कही।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि आर्थिक सशक्तिकरण से महिलाएं घर बैठकर पैसा कमा सकतीं हैं और आर्थिक रूप से मजबूत हो सकती हैं। महिलाएं अपने परिवार के खर्चों में योगदान दे सकतीं हैं।
दिल्ली से आए आलोक शुक्ला ने कहा कि प्रदेश के हरदोई व गाजीपुर में सिडबी ने सौ-सौ गांवों में स्वावलंबन सिलाई स्कूल खोलकर महिला सशक्तिकरण के लिए विशेष अभियान शुरू किया है।
विज्ञापन

प्रदेश स्वावलंबन सिलाई स्कूल के प्रमुख विजय कुमार पांडेय ने सर्वोदय आश्रम, भारतीय लघु उद्योग विकास बैंक व ऊषा इंटरनेशनल के तीनों एजेंसी के समन्वय पर चर्चा की। फैशन डिजाइनर रिंकल शर्मा ने कपड़ों की सुरक्षा, नई-नई डिजाइनों के लिए टिप्स दिए।
उन्होंने बताया कि कपड़ों की सिलाई करते कुछ आवश्यक सावधानियां बरतनी होती हैं। ऊषा इंटरनेशनल की मास्टर ट्रेनर मीता भट्टाचार्य ने अपना विचार प्रकट किया। हरिजन सेवक संघ की प्रदेशाध्यक्ष व शिक्षाविद विजय प्रकाश मिश्र ने अच्छे स्वावलंबन सिलाई स्कूल के संचालन के लिए अपने अनुभव शेयर किए। संचालन बृजेश सक्सेना ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें