फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्टेयरिंग फेल होने से बस पलटी, पांच यात्री घायल

Tue, 29 Nov 2016 12:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई
विज्ञापन
accident - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
सांडी।  थाना क्षेत्र के हरदोई-सांडी रोड पर सोमवार को चचरापुर के पास प्राइवेट बस की स्टेयरिंग फेल होने से खाई में पलट गई। चीख-पुकार मचने पर आस-पास के खेतों में काम रहे लोगों ने बस में फंसी सवारियों को बाहर निकाला। हादसे में पांच लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलाें को एंबुलेंस से सीएचसी में भर्ती कराया।
विज्ञापन


सांडी से एक प्राइवेट बस सवारियां भरकर हरदोई जा रही थी। बस में करीब 30 सवारियां थीं। चचरापुर गांव के पास बस की स्टेयरिंग फेल हो गई। इससे बस बेकाबू होकर खाई में पलट गई। बस में फंसी सवारियों की चीख-पुकार पर आस-पास  खेतों में काम कर रहे किसान पहुंच गए। उन्होंने बस में फंसे लोगों को बाहर निकाला।

हादसे में नयागांव निवासी राजेश (40), नितीश (42) निवासी बखरिया, जामिन (30) निवासी कन्नापुर, मधू (40)निवासी मोहल्ला नवाबगंज और लकी (20) घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस से सीएचसी में भर्ती कराया। हादसे के बाद चालक भाग गया। सूचना मिलने पर घायलों के परिजन सीएचसी पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें