फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन घरों में चोरी

Tue, 06 Sep 2016 11:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो /हरदोई
विज्ञापन
भेलावां गांव में चोरी की जांच करते चौकी इंचार्ज। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के मतुआ और भेलावां गांव में सोमवार रात चोरों ने तीन घरों को निशाना बनाया। देर रात घरों में घुसे चोरों ने कमरों के दरवाजों की कुंडी तोड़कर अलमारी और बक्सों में रखी नगदी और जेवरात समेत लाखों का सामान समेट लिया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। लेकिन तहरीर देने के बावजूद रिपोर्ट दर्ज नहीं की।
विज्ञापन


बघौली थाना क्षेत्र के मतुआ गांव निवासी बीडीसी सदस्य पति विनोद सिंह के घर से चोरों ने सोमवार रात नगदी और जेवरात समेत तीन लाख का सामान समेट लिया। विनोद का गांव में दो मंजिला मकान है। रात में विनोद और उनकी पत्नी पप्पी सिंह दो मंजिला की छत पर सोए थे और उनके पिता व पुत्र सूरज नीचे थे। मंगलवार सुबह पप्पी सिंह के जागने पर दो मंजिला पर बने कमरे के दरवाजे की कुंडी टूटी मिली।

कमरे में फर्श पर सामान बिखरा पड़ा था। अलमारी और बक्से के ताले टूटे मिले। पप्पी ने पति विनोद को घर में चोरी होने की सूचना दी। सूचना पर चौकी इंचार्ज विवेक वर्मा ने मौके पर पहुंचकर पड़ताल की। उन्होंने बताया कि पीड़ित पक्ष के अनुसार रात में चोर पड़ोस के घर की दीवार से छत पर पहुंचे थे।
विज्ञापन


चोरों ने सोने की चेन, एक जोड़ी बाला, चार जोड़ी पायल, चार सोने की अंगूठी, चांदी की प्लेट, सोने की चार चूड़ी और अलमारी में रखे 39 हजार 500 सौ रुपये चोरी कर लिए।अन्य चोरी की घटनाओं में थाना क्षेत्र के भेलावां निवासी बबूल पुत्र संजय के घर से चोरों ने सोने की चेन, एक जोड़ी मांग बेंदी, एक सोने का हार, दो जोड़ी चांदी की पायल, 12 बोर बंदूक के 60 कारतूस और 60 हजार रुपये पार कर दिए।

तीसरी घटना में भेलावां गांव निवासी धरनीधर पुत्र महेश के घर से चोरों ने 12 हजार रुपये, एक सोने की चेन, एक जोड़ी मांग बेंदी, एक अंगूठी, एक जोड़ी सोने के कंगन, चार सोने की चूड़ी, चांदी का  बिछुआ चोरी कर लिया। जांच करने पहुंचे चौकी इंचार्ज ने बताया पीड़ित के अनुसार नगदी और जेवरात समेत दो लाख की चोरी हुई है। दोपहर एक बजे विनोद सिंह चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराने थाने पहुंचे।

लेकिन ड्यूटी पर तैनात मुंशी ने थाना प्रभारी न होने की बात कहते हुए रिपोर्ट दर्ज किए बगैर ही तहरीर वापस कर दी। थाना प्रभारी जावेद अहमद ने रिपोर्ट दर्ज नहीं किए जाने की बात से इंकार किया। उन्होंने कहा कि वह थाने पर मौजूद नहीं थे। आरोप निराधार है रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें