फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदेश सरकार जाति विशेष का करा रही इनकाउंटर: पाल

विज्ञापन
विज्ञापन
मल्लावां (हरदोई) । प्रदेश सरकार जाति विशेष को टारगेट कर झूठे मामलों में फंसाने और इनकाउंटर कराने का काम करा रही है। भाजपा सरकार पर यह आरोप समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष ने लगाए हैं।
विज्ञापन

सपा प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल ने शुक्रवार रात सपा नेता ब्रजेश वर्मा टिल्लू की मां के निधन पर उनके पैतृक गांव देवनपुर पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त की। प्रदेश अध्यक्ष ने पार्टी कार्यालय में कहा कि पीडिए गठबंधन ने भाजपा की सीटें कम करने का काम किया है। प्रदेश में बेरोजगारी, महंगाई चरम पर है। प्रदेश उपाध्यक्ष सीएल वर्मा, पिछड़ा वर्ग प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राज्यपाल कश्यप, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष शकील नदवी, जिलाध्यक्ष शराफत अली, विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष मो. नसीम, युवा नेता सोनू त्रिपाठी, विप्र पटेल, वसीरहमान, सुगम कटियार सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें