फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शौचालय में मृत मिले स्टेट बैंक के फील्ड अफसर

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहाबाद। शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत भारतीय स्टेट बैंक की सिकंदरपुर कल्लू शाखा में फील्ड अफसर के पद पर तैनात रविकांत भारती (32) का शव शनिवार सुबह उनके के कमरे में शौचालय में पड़ा मिला। दरवाजा तोड़कर शव बाहर निकाला गया। प्राथमिक तौर पर हार्टअटैक के चलते मौत की आशंका जताई जा रही है।
विज्ञापन

लखनऊ जनपद के माल थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम आऊमऊ निवासी रविकांत भारती पुत्र फूलचंद्र स्टेट बैंक में फील्ड अफसर के पद पर तैनात थे। शाहाबाद के मोहल्ला दिलेरगंज में किराए के कमरे में रहते थे। शनिवार को उन्हें लोक अदालत में शामिल होने हरदोई जाना था। लोक अदालत में न पहुंचने पर बैंक अधिकारियों ने उनसे संपर्क करने का प्रयास किया, लेकिन मोबाइल रिसीव नहीं हुआ। इस पर बैंक के एटीएम के गार्ड को उनके घर भेजा गया। गार्ड के दरवाजा खटखटाने पर भी अंदर दरवाजा नहीं खुला तो उसने रोशनदान से झांककर देखा तो शौचालय में फील्ड अफसर बेसुध पड़ा दिखा। शोर मचाकर अन्य लोगों को बुलाने के बाद दरवाजा तोड़कर रविकांत को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शाहाबाद ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। हार्टअटैक के चलते मौत होने की आशंका जताई जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें