फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्य डाकघर में कोर बैंकिंग शुरू

Mon, 14 Sep 2015 11:51 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्य डाकघर में सोमवार से कोर बैंकिंग का शुभारंभ हो गया है। हरदोई मंडल के डाक अधीक्षक सतेंद्र मौर्य ने ग्राहक की पासबुक अपडेट कर कोर बैंकिंग की शुरुआत की।
विज्ञापन


मौर्य ने बताया कि इस डाकघर में कोर बैंकिंग की शुरुआत होने से इसी समय से ग्राहक भारत के किसी कोने से डाकघर से लेेनदेन कर सकते हैं। बताया कि डाकघर में एसएमएस की सुविधा फ्री दी जा रही और जल्द ही एटीएम की सुविधा भी ग्राहकों को मुहैया होगी।

बताया कि ढिकुन्नी व गौसगंज के डाकघरों में भी दो महीने के अंदर कोर बैंकिंग की शुरुआत कर दी जाएगी। कहा कि अन्य डाकघरों को भी अब कोर बैंकिंग सेवाओं से जोड़ा जाएगा। इस मौके पर सहायक डाक अधीक्षक आरसी राना, पोस्टमास्टर नरेंद्र स्वरूप, सहायक पोस्टमास्टर शांति स्वरूप, डाक सहायक रामआसरे व बालकराम वर्मा भी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें