मुख्य डाकघर में सोमवार से कोर बैंकिंग का शुभारंभ हो
गया है। हरदोई मंडल के डाक अधीक्षक सतेंद्र मौर्य ने ग्राहक की पासबुक
अपडेट कर कोर बैंकिंग की शुरुआत की।
मौर्य ने बताया कि इस डाकघर में कोर
बैंकिंग की शुरुआत होने से इसी समय से ग्राहक भारत के किसी कोने से डाकघर
से लेेनदेन कर सकते हैं। बताया कि डाकघर में एसएमएस की सुविधा फ्री दी जा
रही और जल्द ही एटीएम की सुविधा भी ग्राहकों को मुहैया होगी।
बताया कि
ढिकुन्नी व गौसगंज के डाकघरों में भी दो महीने के अंदर कोर बैंकिंग की
शुरुआत कर दी जाएगी। कहा कि अन्य डाकघरों को भी अब कोर बैंकिंग सेवाओं से
जोड़ा जाएगा। इस मौके पर सहायक डाक अधीक्षक आरसी राना, पोस्टमास्टर नरेंद्र
स्वरूप, सहायक पोस्टमास्टर शांति स्वरूप, डाक सहायक रामआसरे व बालकराम
वर्मा भी मौजूद थे।