फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्राफी पर श्री राममूर्ति स्पोर्ट्स क्लब का कब्जा

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। स्पोर्ट्स स्टेडियम हरदोई में जिला वनडे क्रिकेट लीग का फाइनल मैच खेला श्री राममूर्ति स्पोर्ट्स क्लब व काउंटी क्लब के मध्य खेला गया। बेहतरीन प्रदर्शन कर श्री राममूर्ति स्पोर्ट्स क्लब ने यह मैच 44 रन से जीत ट्राफी पर कब्जा कर लिया।
विज्ञापन

श्री राममूर्ति स्पोर्ट्स क्लब के कप्तान अनंत भटनागर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। कोहरे के कारण फाइनल मैच 40-40 ओवर का न होकर 20-20 ओवर का कराया गया। श्री राममूर्ति स्पोर्ट्स क्लब ने निर्धारित 20 ओवर में छह विकेट के नुकसान पर 153 रन का स्कोर खड़ा किया। जिसमें आरव सिंह 80 व विपुल यादव ने 38 रन बनाए। वहीं काउंटी क्लब की तरफ से सोमनाथ गौतम ने चार विकेट लिए। जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी काउंटी क्लब की टीम निर्धारित 20 ओवर में नौ विकेट के नुकसान पर 109 रन ही बना सकी। काउंटी क्लब की तरफ से गाजी ने 39 रन व विपिन यादव ने 19 रन बनाए। श्री राममूर्ति स्पोर्ट्स क्लब की तरफ से जतिन व अनंत भटनागर ने तीन-तीन विकेट लिए तथा अर्जुन देवा व प्रथम ने एक-एक विकेट लिया। इस प्रकार श्री राममूर्ति स्पोर्ट्स क्लब ने यह मैच 44 रन से जीता। मैन ऑफ द मैच आरव सिंह रहे। प्रतियोगिता में बेस्ट बॉलर जतिन, बेस्ट बैट्समैन आरव सिंह, बेस्ट कीपर मो. आमिर, बेस्ट फील्डर आकाश अवस्थी व मैन ऑफ द सीरीज अनंत भटनागर रहे। मयंक श्रीवास्तव, युवराज श्रीवास्तव, उप क्रीड़ा अधिकारी रंजीत यादव, सचिव सूर्य प्रताप सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें