बेहंदर। चोरों ने रविवार रात विधायक के डिग्री कॉलेज को निशाना बनाया। चोरों ने कार्यालय का जाल तोड़कर करीब 2.10 लाख रुपये सहित अन्य सामान चोरी कर लिया। घटना की जानकारी सोमवार सुबह हुई।
कासिमपुर थाना क्षेत्र के तेरवा दहिगंवा निवासी एमएलसी इं. अवनीश कुमार सिंह का कहली गांव में सुभाष चंद्र बोस महाविद्यालय है। महाविद्यालय के लिपिक महेंद्र कुमार ने पुलिस को दी जानकारी में बताया कि रविवार रात चोरों ने महाविद्यालय के कार्यालय का जाल तोड़ दिया और अंदर घुस गए। कार्यालय में रखे 1,75,000 रुपये और अन्य एक बैग में रखे 35,000 रुपये आदि सामान उठा ले गए। चोरी की जानकारी पर अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी नृपेंद्र ने जांच-पड़ताल की। थानाध्यक्ष अनिल सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है, रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।