फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

71 वीं जनपदीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का चैंपियन बना कोटपाल इंटर कालेज

विज्ञापन
फोटो-22-भाला फेंकता छात्र। अमर उजाला - फोटो : HARDOI
विज्ञापन
स्पोर्ट्स स्टेडियम में पिछले तीन दिनों से चल रही 71 वीं जनपदीय माध्यमिक विद्यालयीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में 128 अंक पाने वाले कोटपाल सिंह आदर्श कन्या इंटर कालेज अटिया मझगवां को चैंपियन घोषित किया गया। विजेता टीम को पूर्व सांसद व भाजपा नेता नरेश अग्रवाल ने शील्ड प्रदान की।
विज्ञापन

स्पोर्ट्स स्टेडियम में हुई प्रतियोगिता में चैंपियनशिप बालिका वर्ग में 96 अंक पाकर कोटपाल ही प्रथम रहा। बीएन इंटर कालेज भगवनंत नगर ने 80 अंक पाकर तीसरे नंबर पर रही। 62 अंक पाकर छत्रपति शिवाजी हसनापुर की बालिका टीम तृतीय नंबर पर रही।
चैंपियनशिप बालक वर्ग में पीबीआर गौसगंज प्रथम, आईआर इंटर कालेज संडीला द्वितीय एवं आरआर इंटर कालेज तृतीय रहे। सीनियर बालिका वर्ग में कोटपाल प्रथम, बीएन इंटर कालेज व वेणी माधव द्वितीय एवं छत्रपति शिवाजी हसनापुर तृतीय रही।
विज्ञापन

चैंपियनशिप जूनियर गर्ल्स में बीएनआईसी भगवंत नगर प्रथम, कोटपाल सिंह आदर्श अटिया द्वितीय, छत्रपति शिवाजी हसनापुर तृतीय रहे। सब जूनियर गर्ल्स में कोटपाल प्रथम, रमाकृष्ण परमहंस मलिहामऊ द्वितीय एवं छत्रपति शिवाजी हसनापुर तृतीय स्थान पर रहे।
समापन अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे पूर्व सांसद व भाजपा नेता ने विजेताओं को शील्ड प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया। कहा कि जीत खुशी दिलाती है तो हार हर बार आगे बढ़ने का जज्बा पैदा करती है विशिष्ट अतिथि के रूप में भाजपा जिलाध्यक्ष सौरभ मिश्रा ने कहा कि जीत के लिए हारना जरूरी है और हारकर सबक लेना बेहद जरूरी है।
डीआईओएस वीके दुबे, प्रबंधक कीर्ति सिंह व प्रधानाचार्य वीरेंद्र सिंह ने सभी खिलाड़ियों का उत्सावर्धन किया। इस मौके पर निर्णायक मंडल हंसराज कुशवाहा, रामदयाल, अशोक राय, शिवाकांत, मनोज, सरोज, राजेंद्र कुमार, विवेक श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें