फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: तेज रफ्तार वाहनों ने दो को कुचला

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। वाहनों की तेज रफ्तार की वजह से सुरसा थाना क्षेत्र में गुरुवार की देर शाम को अलग-अलग दो सड़क हादसे हुए। इसमें दो लोगों की मौत हो गई।
विज्ञापन

सुरसा थाने के सर्रा गांव निवासी रामपाल (30) गुरुवार की दोपहर को कोतवाली शहर के माधौपुर की बाजार करने गया हुआ था। साइकिल से देर शाम घर को लौट रहा था। बाजार से निकलते ही सामने से तेज रफ्तार से आ रहे ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। इस हादसे में साइकिल सवार रामपाल की मौके पर ही मौत गई। भाई कमलेश ने बताया कि रामपाल की शादी नहीं हुई थी। चार भाइयों में तीसरे स्थान पर था।
विज्ञापन

सुरसा थाने के ही मझिला गांव निवासी बटेश्वर दयाल (75) किसानी करता था। गुरुवार को खेत पर गया हुआ था। गुरुवार की शाम को वहीं से पैदल घर लौट रहा था। इसी बीच हरदोई-बिलग्राम रोड पर एक धर्मकांटे के पास उसे किसी तेज रफ्तार से जा रहे अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इससे बटेश्वर दयाल घायल हो गया। मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक के एक बेटा और एक बेटी थी। बेटी की शादी हो चुकी है। जबकि उसके इकलौते बेटे की पहले ही सड़क हादसे में मौत हो गई थी। परिवार में अकेली उसकी पत्नी बची है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें