फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: तेज रफ्तार ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर पलटा, बच्चे की मौत

विज्ञापन
फोटो-17- सीएचसी में घायलों का उपचार करते स्वास्थ्य कर्मी। संवाद
विज्ञापन
फोटो-17- सीएचसी में घायलों का उपचार करते स्वास्थ्य कर्मी। संवाद
विज्ञापन

फोटो-18- दुर्घटनाग्रस्त ई- रिक्शा। संवाद

- पिता समेत चार घायल, शादी में शामिल होकर वापस जा रहे थे सभी लोग
संवाद न्यूज एजेंसी


शाहाबाद। कोतवाली क्षेत्र में टुमुर्की मार्ग पर तेज रफ्तार ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गया। घटना में ई-रिक्शा सवार एक बच्चे की मौत हो गई, जबकि पिता समेत चार लोग घायल हो गए।
विज्ञापन

पिहानी कोतवाली क्षेत्र के महमूदपुर भगत निवासी प्रमोद कुमार (42) अजबापुर चीनी मिल में मजदूरी करते हैं। उनकी बेटी मोहिनी की ससुराल पाली थाना क्षेत्र के महमदापुर में है। रविवार को मोहिनी की ननद की शादी थी। इसमें भात लेकर प्रमोद कुमार अपने बेटे मंजीत (7) के साथ गए थे। गांव में रहने वाले शिव प्रसाद (48) का ई-रिक्शा उन्होंने किराए पर लिया था। परिचित होने के कारण शिवप्रसाद के बेटे नितिन (12) और सचिन (15) भी साथ में गए थे। सुबह यह सभी लोग ई-रिक्शा से वापस गांव जा रहे थे। शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र में टुमुर्की मार्ग पर तेज रफ्तार के कारण ई-रिक्शा रेभा मुरादपुर के पास अनियंत्रित होकर पलट गया। घटना में ई-रिक्शा सवार पांचों लोग घायल हो गए। इन सभी को शाहाबाद सीएचसी ले जाया गया। यहां मंजीत को मृत घोषित कर दिया गया। मंजीत गांव के ही प्राथमिक विद्यालय में कक्षा दो का छात्र था। कोतवाल अरविंद राय ने बताया कि बाकी लोग मामूली रूप से घायल हुए हैं।

फोटो-17- सीएचसी में घायलों का उपचार करते स्वास्थ्य कर्मी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें