फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वर्ल्ड कप के नाम पर हो सट्टे की ‘पारियां’

Fri, 27 Feb 2015 12:34 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
वर्ल्ड कप क्रिकेट प्रतियोगिता के नाम पर कसबे में प्रतिदिन हजारों की ‘पारियां’ खेली जा रही हैं। नगर के प्रमुख चौराहे इसका केंद्र बने हुए हैं। पुलिस की पूर्व की कार्रवाइयां का डर दिलों से निकाल चुके सटोरिये अब तो खुलेआम सट्टे की महफिलें सजा रहे हैं।
विज्ञापन


वर्ल्ड कप को लेकर अबकी युवाओं में खेल से ज्यादा यहां सट्टे का जुनून हावी है। वर्ल्ड कप में पाक टीम के बाहर होने और आगे तक के सफर के कयास पर हजारों रुपये का सट्टा लग रहा हे। महेंद्र सिंह धोनी, शमी और सुरेश रैना पर भी सट्टा लग रहा है।

पाक बल्लेबाज शाहिद आफरीदी की वर्ल्ड कप में रनों की संख्या पर भी लोग सट्टे के रास्ते किस्मत आजमा रहे हैं। इंडिया और पाकिस्तान टीम के मैचों वाले दिन सबसे ज्यादा सट्टा लगाया जा रहा है। नागर चौराहा, बड़ा चौराहा, खुर्मुली चौराहा, कोटकलां, मीरसरांय चौराहा, बस स्टैंड, मिश्राना और मुरीदखानी के चौराहे इसका केंद्र बने हुए हैं।
विज्ञापन


शाम को तो अगले मैच को लेकर सजने वाली महफिलों में हजारों रुपये का सट्टा लगाया जा रहा है। पूर्व में हुई पुलिस कार्रवाइयों का डर अब सट्टेबाजों के दिलों से निकल चुका है। इस बाबत कोतवाल एलपी साहू ने कहा कि सट्टे के केंद्र के रूप में बदनाम हो रहे चौराहों को चिह्नित कर लोगों पर निगाह रखी जाएगी।

उधर, यूपी बोर्ड की परीक्षाएं चलने और विवि परीक्षाएं सिर पर होने से अबकी युवा खेल का भरपूर आनंद नहीं उठा पा रहे हैं। ऐसे में क्रिकेट का जुनून बस एंड्रायड मोबाइल फोन तक ही सिमट कर रह गया है। दुकानदारों का कहना है परीक्षा का ही यह असर है कि अबकी पहले की तरह न तो टीवी बिके न ही ट्रांजिस्टर ही खरीदे गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें