फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चिंगारी से तीन घर जलकर राख

Sat, 11 Apr 2015 12:16 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
जिले के तीन थाना क्षेत्रों में शुक्रवार को अग्निकांड की घटनाएं हुई जिसमें तीन घर जलकर राख हो गए। इन घटनाओें में 25 हजार की नगदी समेत करीब दो लाख का सामान जल गया। उधर, अतरौली क्षेत्र में एचटी लाइन का तार टूटकर हरे पेड़ों पर गिरा, जिससे पेड़ जलने लगे।
विज्ञापन


सूचना पर पहुंचे थाना इंचार्ज ने उपकेंद्र से लाइन को बंद करवाया तब ग्रामीणों ने पानी डाल आग पर काबू पाया। टड़ियावां क्षेत्र के गांव इटौली निवासी आशाराम शुक्रवार को खेत पर गेहूं की कटाई कर रहे थे, जबकि उसकी पत्नी जयरानी घर में चूल्हे पर खाना बनाने के बाद बाहर चली गई।

इसी बीच चूल्हे की चिंगारी छप्पर पर जा गिरी जिससे छप्पर जल उठा। आग की लपटे देख लोगों अफरा तफरी मच गई। लोगों ने पानी डालकर आग पर काबू पाने का प्रयास किया। इसी बीच पहुंची दमकल ने आग पर जैसे तैसे काबू पाया। घटना में घर में रखी 25 हजार की नगदी व अन्य घरेलू सामान जलकर राख हो गया।
विज्ञापन


आशाराम ने बताया कि उसके दूसरे बेटे सत्यपाल की शादी तय थी। 7 मई को बारात जानी थी जिसकी तैयारियां चल रही थी। इस घटना में करीब एक लाख का नुकसान हुआ। उधर, बेनीगंज क्षेत्र के मझिगवां मजरा वैरागीखेड़ा निवासी पहाड़ी की पत्नी घर में चूल्हे पर खाना बना रही थी।

इसी बीच चूल्हे के चिंगारी छप्पर से जा लगी, जिससे छप्पर जलने लगा। घटना से गांव में चीख पुकार मच गई। तेज हवाओें से पड़ोसी नन्हक्कू का घर भी आग की चपेट में आ गया। ग्रामीणों ने पंपिंग सेट चलवाकर आग को पानी डालकर बुझाया। इस घटना में दोनों घरों में करीब एक लाख का सामान व दो बकरी के बच्चे जल गए।

उधर, अतरौली क्षेत्र के भटपुर के पास आम, जामुन आदि के पेड़ खड़े थे। दोपहर में पेड़ों के ऊपर से गुजरी एचटी लाइन का तार टूट गया। जिससे हरे पेड़ जलने लगे। आग की लपटें देख आस पास के लोगों में अफरा तफरी मच गई। सूचना पर थाना इंचार्ज संजय मौर्या मौके पर पहुुंचे।

उन्होंने उपकेंद्र से बिजली की लाइन बंद करवाकर ग्रामीणों से पानी डलवाकर आग बुझवाई। ग्रामीणों का कहना था यदि आग न बुझी होती तो गांव के अंदर तक पहुंच जाती, जिससे बड़ा हादसा हो सकता था।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें