फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा सुप्रीमो मंदबुद्धि हैं, कब क्या बोलें पता नहीं : सत्येंद्र बारी

विज्ञापन
फोटो 32: जानकारी देते राज्य पिछड़ा वर्ग के आयोग के सदस्य सत्येंद्र कुमार बारी बीनू, साथ में एडी
विज्ञापन
हरदोई। राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य सत्येंद्र कुमार बारी बीनू ने सपा सुप्रीमों को मंदबुद्धि बताया। कहा कि कब क्या बोल दें पता नहीं है। इसलिए ऐसे नेता के बारे में कोई भी टिप्पणी करना उचित नहीं है।
विज्ञापन

आयोग के सदस्य शुक्रवार को जिले के भ्रमण पर आए। स्वामी विवेकानंद सभागार में पत्रकारों से बातचीत में सरकार की उपलब्धियों को गिनाया। कह कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में प्रदेश में कानून-व्यवस्था दुरुस्त है। अधिकारी जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम कर रहे हैं। जनसमस्याओं को समय से निपटाया जा रहा है। उन्होंने अभ्युदय कोचिंग, ट्रिपल सी और ओ-लेवल कंप्यूटर के निशुल्क कोर्स को युवाओं के कौशल विकास और रोजगार में मील का पत्थर बताया। परिषदीय स्कूलों को निजी स्कूलों से बेहतर बताया और लोगों से बच्चों की शिक्षा के लिए आह्वान किया।
उन्होंने सपा मुखिया के एक बयान पर कहा कि उन पर कोई टिप्पणी नहीं करूंगा, हां इतना जरूर कहूंगा कि सपा सुप्रीमो मंदबुद्धि हैं। कब क्या बोल दें, कह नहीं सकता। उन्होंने आयोग में संडीला के बहादुरखेड़ा मल्लाइया निवासी प्रिया सिंह की लंबित शिकायत पर संडीला तहसीलदार को निष्पक्ष जांच कर शिकायत निस्तारित करने के निर्देश दिए। वहीं बेगमगंज में बरात घर के सामने ग्राम समाज की कब्जा की गई भूमि को कब्जामुक्त और काबिज व्यक्ति पर कार्रवाई कर रिपोर्ट आयोग को प्राप्त कराएंगे। एडीएम दीपाली भार्गव सिटी मजिस्ट्रेट संजय कुमार, अतिरिक्त मजिस्ट्रेट पूनम भास्कर, जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी विनीत तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें