फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘जिले में तैनात होंगे सपा सेक्टर प्रभारी’

Sun, 12 Apr 2015 12:47 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
सपा की शनिवार को हुई बैठक में जिले को जल्द ही सेक्टर में बांट वहां सेक्टर प्रभारियों की तैनाती करने पर विचार विमर्श किया गया। जिलाध्यक्ष ने 15 अप्रैल तक कार्य पूरा करने की बात कही।
विज्ञापन


पार्टी कार्यालय पर अध्यक्षता करते हुए अध्यक्ष शराफत अली ने कहा कि सभी विस अध्यक्ष, ब्लाक अध्यक्ष, नगर अध्यक्ष, विधायकों एवं हारे हुए पार्टी प्रत्याशियों के साथ बैठक कर सेक्टर प्रभारियों का गठन किया जाएगा। उन्होंने सदस्यता अभियान की बकाया धनराशि को भी जिला कार्यालय में जमा करने की बात कही।

विधायक श्याम प्रकाश ने भी संगठन की मजबूती को  कार्यकर्ताओं को सुझाव दिए। गोपामऊ नगर पंचायत के चुनाव में वली मोहम्मद की जीत पर गोपामऊ के कार्यकर्ताओं एवं जनता को बधाई दी। राजकुमार अग्रवाल ने हर कार्यकर्ता को अन्याय के खिलाफ संघर्ष और जो अफसर उत्पीड़न कर रहे हैं, उनके खिलाफ संघर्ष की बात कही।
विज्ञापन


बैठक को अजय सिंह पाल, पारुल दीक्षित, वीरे यादव, पीके वर्मा, अमित बाजपेई, संजय कश्यप, गोपी सिंह, अनिल मौर्या, खालिद खां, धर्मवीर यादव, सुधीर मिश्रा, इंद्रपाल कुशवाला आदि ने भी संबोधित किया। इस मौके पर अमित त्रिवेदी, संतराम यादव, कमल पटेल, बुद्ध प्रकाश अवस्थी, रामू शुक्ला और हनीफ आजाद आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें