फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्षेत्र वार होंगी सपा की बैठकें

Sun, 15 May 2016 12:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/हरदोई
विज्ञापन
सपा की बैठक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हरदोई। संगठन की नीतियोें को जनता तक पहुंचाने के लिए समाजवादी पार्टी ने जन संदेश साइकिल यात्रा का आयोजन कराया। साइकिल यात्रा पूरी होने के बाद अब विधानसभा क्षेत्र व ब्लाक स्तर पर मासिक बैठकों का आयोजन होगा। सपा जिलाध्यक्ष ने मासिक बैठकें आयोजित न करने वाले पदाधिकारियोें पर कार्रवाई की चेतावनी दी।
विज्ञापन


पार्टी कार्यालय पर समाजवादी पार्टी की मासिक बैठक में जिलाध्यक्ष शराफत अली ने कहा कि कार्यकर्ताओं के प्रयास से समाजवादी साइकिल यात्रा सफल हुई है। लेकिन पार्टी की जीत के लिए संगठन का गतिशील होना आवश्यक है। विधानसभा अध्यक्ष, नगर अध्यक्ष व ब्लाक अध्यक्ष अगर मासिक बैठक नहीं करेंगे तो उनको हटाया जाएगा। कहा कि संगठन के दम पर ही विधायक बनते हैं ऐसे में संगठन को चुस्त दुरुस्त बनाया जाना चाहिए। विधायक बाबू खां ने कहा कि मुलायम सिंह यादव जमीन से जुड़े कार्यकर्ता हैं और वह सभी का दर्द भी समझते हैं।

पार्टी जाति व मजहब को नहीं मानती है और सबको साथ लेकर चलने में विश्वास रखती है। पूर्व जिलाध्यक्ष पद्मराग सिंह यादव ने कहा कि 10 दिनों की साइकिल यात्रा में कार्यकर्ताओं ने दिखा दिया कि सपा के हौंसले बुलंद हैं। सुभाष पाल ने भी अपने विचार व्यक्त किए। बैठक का संचालन उपाध्यक्ष अजय सिंह पाल ने किया। इस दौरान पारुल दीक्षित, गोपी सिंह, अमित वाजपेयी, संजय कश्यप, धर्मवीर यादव, धीरज गुप्ता, अखिल चंदेल, सत्य प्रकाश यादव, मीना वर्मा, वीरपाल सिंह, श्रीपाल, बदरुद्दीन अंसारी, नरेश पाल सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें