फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: पीडीए जन संवाद के जरिये मतदाताओं की नब्ज टटोल रही सपा

विज्ञापन
फोटो-26-ऊंचा गांव में पीडीए जन संवाद में बोलते सपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता जितेंद्र वर्मा जीतू। स
विज्ञापन
हरदोई/बिलग्राम। विधानसभा चुनाव की घोषणा भले ही अभी नहीं हुई है लेकिन समाजवादी पार्टी पीडीए जन संवाद के बहाने मतदाताओं को साधने में लग गई है। इसी क्रम में रविवार को अलग-अलग गांवों में पीडीए जन संवाद का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

दुर्गापुरवा अलियापुर, पाठकपुरवा, खालेपुरवा, शाहपुर पवार आदि में आयोजित जनसंवाद में सपा के प्रदेश सचिव और सेवानिवृत्त श्रम आयुक्त गिरधारीलाल लोधी ने कहा कि लोकतंत्र की वास्तविक शक्ति जनता के बीच संवाद और भागीदारी में निहित है। पीडीए जन संवाद के जरिये सपा समाज के विभिन्न वर्गाें की आवाज को एक साझा मंच प्रदान करने की कोशिश कर रही है।
जन संवाद में ब्रजेश वर्मा भी मौजूद रहे। मल्लावां विकास खंड के ऊंचा गांव में आयोजित पीडीए जनसंवाद में सपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता जितेंद्र वर्मा जीतू ने कहा कि भाजपा सरकार में पढ़े लिखे युवाओं को नौकरी नहीं मिल रही है। भाजपा पर वोट चोरी और चंदा चोरी का आरोप लगाते हुए उन्होंने आरक्षण चोरी का आरोप भी लगाया। चौपाल में सत्यम पटेल, सौरभ पटेल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें