कार्यक्रम को संबोधित करते एमएलसी मिस्बाहुददीन।
- फोटो : अमर उजाला
पिहानी (हरदोई)। समाजवादी पार्टी के अल्पसंख्यक सम्मेलन में मायावती निशाने पर रहीं। जिले के तीन कद्दावर नेताओं को बसपा से निष्कासन की घटना को मुस्लिमों का अपमान बताते हुए सपा नेताओं ने कहा कि मुसलमानों को आने वाले वाले विधानसभा चुनाव में इसका बदला लेना चाहिए।
खंड विकास कार्यालय के सभागार में ब्लाक प्रमुख पति जयप्रकाश गुप्ता की ओर से आयोजित सम्मेलन में बुधवार को एमएलसी मिस्बाहुद्दीन ने कहा जनपद के तीन कद्दावर नेताओं को मायावती ने बसपा से निष्कासित कर दिया। कहा कि मुस्लिम लालची नहीं हैं और उसे अपना सम्मान- ईमान प्यारा है। सभी को 2017 के चुनाव में मायावती से इस अपमान का बदला लेना है।
जिलाध्यक्ष शराफत अली ने कहा कि बसपा का कोई लक्ष्य घोषणा पत्र नहीं होता। जातीय राजनीति ज्यादा दिन नहीं टिकती। कार्यक्रम में ब्लाक प्रमुख पति जय प्रकाश गुप्ता, ब्लाक प्रमुख टोंडरपुर उदयवीर सिंह, मोहसिन ज़मीर जैदी, दिलीप मिश्रा, वजीहुज्ज़मा फारूकी, धीरज गुप्ता, रफ्फन खां, गुरमेज सिंह, धर्मवीर यादव, गोपी ंसिंह, इरफान कुरैशी, इस्माइल खां, संजीव व मोनू कुरैशी आदि मौजूद रहे। संचालन प्रभु यादव ने किया।