जिला पंचायत एवं बीडीसी पंचायत चुनावों के बाद सपा की पहली मासिक बैठक में जिलाध्यक्ष शराफत अली अपनी खुशी को रोक नहीं पाए है और कार्यकर्ताओं की तारीफों के पुल बांधते रहे।
कहा कि जिला पंचायत के सदस्य पदों की 72 सीटों में 55 पर सपा कार्यकर्ताओं की जीत ने साबित कर दिया है कि जनता का विश्वास समाजवादी पार्टी की नीतियों एवं सपा सरकार में है। आगामी विधानसभा चुनावों में जिले की आठ सीटों पर सपा के जीतने का बिगुल जनता ने बजा दिया है। अभी सपा के पास छह सीटें हैं।
उन्होेंने कहा कि प्रधानी का चुनाव कार्यकर्ता स्वयं लडे़ंगे और पार्टी किसी को भी अधिकृत प्रत्याशी नहीं बनाएगी। जिला पंचायत अध्यक्ष तथा क्षेत्र पंचायत प्रमुख पदों के लिए सपा का टिकट पाने के लिए आवेदन पत्रों को प्रदेश कार्यालय भेजा जाना है।
इच्छुक पार्टी के विजेता बीडीसी एवं डीपीसी आठ नवंबर तक अपने आवेदन पत्र पार्टी कार्यालय पर जमा कर दें। बैठक में प्रमुख रूप से सपा जिला सचिव संजय कश्यप, मोहम्मद हसीन, उपाध्यक्ष अजय सिंह पाल, मुकुल सिंह आशा, हफीज मंसूरी, मुईद खां आदि मौजूद रहे ।