फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा प्रत्याशी मिस्बाहउद्दीन विजयी

Mon, 07 Mar 2016 12:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/हरदोई
विज्ञापन
प्रमाण पत्र देते डीएम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हरदोई। एमएलसी चुनाव में सपा प्रत्याशी मिस्बाहउद्दीन ने निकटतम प्रतिद्वंद्वी भाजपा प्रत्याशी राजकुमार अग्रवाल को 684 मतों से पराजित कर जीत हासिल की। जीत की घोषणा होते ही समर्थकों ने उन्हें फूल-मालाओं से लाद दिया। समर्थक ढोल नगाड़ों पर जमकर झूमे।
विज्ञापन


रविवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच सुबह 8 बजे से जीआईसी परिसर में मतगणना शुरू हुई। प्रेक्षक नदीम अहमद, जिला निर्वाचन अधिकारी/डीएम रमेश मिश्र और एसपी अनीस अहमद अंसारी मतगणना में डटे रहे। करीब 10:40 पर मतगणना का रुझान आते ही सपा समर्थकों के चेहरे खुशी से खिल उठे।

सपा प्रत्याशी मिस्बाहउद्दीन को 1716 मत, भाजपा प्रत्याशी राजकुमार अग्रवाल को 1032 मत मिले। वहीं 113 मतपत्रों में अंगूठा अथवा गलत निशान पाए जाने पर उन्हें अवैध कर दिया गया। 28 ऐसे मतपत्र मिले जिनमें नोटा का प्रयोग किया गया।
विज्ञापन


इस दौरान सपा केे पूर्व पालिकाध्यक्ष उमेश अग्रवाल, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष मुकेश अग्रवाल, सपा नगर अध्यक्ष वसीम अहमद, भाजपा नेता गंगा सिंह चौहान व अखिलेश पाठक आदि मौजूद रहे।

उधर, नव निर्वाचित एमएलसी को राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार नितिन अग्रवाल ने अपने बैटगंज स्थित आवास पर बधाई दी। यहां दोनों के बीच काफी देर तक बातचीत होती रही। इस मौके पर कोआपरेटिव बैंक के चेयरमैन राम प्रकाश शुक्ला, राज्य एससी/एसटी आयोग के सदस्य पीके वर्मा आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें