शाहजहांपुर में पत्रकार की हत्या एवं यूपी सरकार को
तानाशाह बताकर आम आदमी पार्टी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने मंगलवार
को कलक्ट्रेट परिसर में जोरदार प्रदर्शन किया तथा राज्यपाल को संबोधित एक
ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपकर कार्रवाई की मांग की।
प्रदर्शन के दौरान
आम आदमी पार्टी की जनपदीय इकाई के नगर प्रभारी माणिक अग्निहोत्री ने कहा कि
आम आदमी पार्टी शाहजहांपुर में पत्रकार जगेंद्र सिंह की हत्या से काफी आहत
है। इन उदाहरणों को देखकर यही लगता है कि यूपी में अब जनता सुरक्षित नहीं
रह गई है।
उन्होंने इन सारे मुद्दों और हर वर्ग की समस्याओं से जूझते देख
सरकार को तानाशाह करार दिया। इस दौरान पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने
प्रदर्शन किया तथा राज्यपाल को संबोधित एक ज्ञापन जिलाधिकारी रमेश मिश्र को
सौंप आम जनता को सुरक्षा के साथ साथ पत्रकार की हत्या के मामले में
परिजनों को न्याय दिलाने की मांग की। इस मौके पर कई पदाधिकारी और
कार्यकर्ता मौजूद थे।