फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धरना दे मांगा फसल का मुआवजा

Tue, 24 Mar 2015 12:38 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
आंधी पानी में बर्बाद फसल का मुआवजा दिलाने समेत तीन सूत्रीय मांगों को लेकर भाकियू भानु गुट के पदाधिकारियों व किसानों ने सोमवार को कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया और डीएम को ज्ञापन सौंप जल्द से जल्द कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन


कलक्ट्रेट में प्रदर्शन के दौरान भाकियू जिलाध्यक्ष गवर्नर सिंह यादव ने कहा कि ग्राम पंचायत कुरसेली विकास खंड हरियावां में अंत्योदय और बीपीएल कार्डों में धांधली की गई है। कहा कि पात्र व्यक्तियों के कार्ड निरस्त कर दिए गए हैं और अपात्रों के कार्ड फीड किए हैं।

उन्होंने शीघ्र ही जांच करवाकर दोषी कर्मचारियों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई करने और पात्रों का दोबारा सूची में नाम फीड करवाने की मांग की। इस दौरान जिलाध्यक्ष यादव ने कहा कि समाजवादी पेंशनरों की पेंशन शीघ्र ही लाभार्थियों के सीधे खातों में भेजी जाए।
विज्ञापन


जिले में गेहूं की फसल आंधी तूफान में नष्ट हो गई है, शीघ्र ही किसानों को फसल का मुआवजा दिलाया जाए। इस दौरान किसानों ने क्षेत्रों में आ रही दिक्कतों को भी बताया और जल्द जिला प्रशासन से निराकरण करवाने की मांग की।

मांगों को लेकर किसानों ने नारेबाजी की तथा तीन सूत्रीय ज्ञापन डीएम रमेश मिश्र को सौंप कार्रवाई की मांग की। इस मौके पर बलवीर राजवंशी, सुरेश पाल सिंह, भीमलाल राजवंशी, रामपाल राजवंशी और मायावती आदि मौजूद थेे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें